Duniya ke 10 sabse amir desh
दोस्तो आजकल हर कोई जानना चाहता है कि दुनिया का सबसे अमीर देश कौन सा होगा अगर होगा तो उनके पास कितना पैसा होगा और हमारा देश भारत किस स्थान पर आता है। दोस्तो आपको बता दें की हमारा देश भारत भी अमीर देशों की सूची में शामिल हो गया है। क्योंकि हमारे देश मे बहुत तरक्की हुई है आजकल हमारा देश भी बहुत आगे बढ़ रहा है इसीलिए हमारा देश भी इस सूची में बहुत आगे बढ़ रहा है। आज हम आपको साल 2021 के आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 10 सबसे अमीर देश के बारे में बताएंगे।
दोस्तो पहले आपको बता दें की आमीर देशों की सूची कैसे बनती है। अमीर देशों की सूची तैयार करने के लिये उस देश की कुल सम्पति को शामिल किया जाता है जिसमे प्रत्येक व्यक्ति की कुल सम्पति, उनकी सैलरी, बिज़नेस से होने वाली आय, विदेशों में खरीदी गई कुल सम्पति को शामिल किया जाता है। तो आइए जानते हैं कि दुनिया के 10 सबसे अमीर देश कौन कौन से हैं।
Read this also – paisa kamane bala apps
1 – अमेरिका
दोस्तो अमेरिका के बारे में तो सभी लोग जानते हैं कि यह सबसे अमीर देश है जिसके पास कुल 64,584 अरब डॉलर की संपत्ति है। इसका कारण है कि इस देश मे दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियां मौजूद है जैसे – अमेज़न, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट इत्यादि। और इस देश मे दुनिया के सबसे ज्यादा अरबपति रहते हैं। इस कारण से या world reachest country हैं।
2 – चीन
दुनिया का दूसरा सबसे अमीर देश चीन है जो हमारा पड़ोसी देश भी है। इसके पास कुल 24803 अरब डॉलर की संपत्ति है। भारत की आजादी के समय भारत और चीन की अर्थव्यवस्था एक जैसी थी। लेकिन पिछले कुछ सालों में चीन ने ऐसी रणनीति अपनाई की यह दुनिया का दूसरा सबसे अमीर देश बन चुका है। आप दुनिया मे कही भी चले जाइये आपको चीन का बना हुआ समान मिल ही जाएगा। यह ऐसा प्रोडक्ट बनाता है जो बिल्कुल टिकाऊ नही होता लेकिन सस्ता बहुत होता है। इस कारण से गरीब देशों में इसकी मांग बहुत होती है। जिसके कारण यह लगातार आगे बढ़ता जा रहा है और दुनिया का दूसरा सबसे अमीर देश बन चुका है।
3 – जापान
यह दुनिया का तीसरा सबसे अमीर देश है। इसके पास कुल 19522 अरब डॉलर की संपत्ति है। जापान दुनिया के सबसे ज्यादा विकसित देशों में से एक है और टेक्नोलॉजी के मामले में दुनिया मे सबसे आगे है। जापान के अमीर बनने का कारण है इसकी बेहतरीन टेक्नोलॉजी, हथियार बेचना, और भी बहुत से कारण हैं जिनके कारण यह दुनिया का तीसरा अमीर देश बन जाता है। इसके अमीर होने का एक और कारण भी है इस देश की साक्षरता, जो लगभग 100% है जिसके कारण इस देश का विकास बहुत ज्यादा हुआ है।
4 – ब्रिटेन
ब्रिटेन दुनिया का चौथा सबसे अमीर देश है। जिसके पास कुल सम्पति 9919 अरब डॉलर की संपत्ति है। इस देश के अमीर होने का कारण भी है इस देश की साक्षरता जो 100 % है। इसके अलावा यहां बहुत बड़ी बड़ी कंपनियां है और यह देश भी औधोगिक क्षेत्र में बहुत आगे हैं साथ साथ यह दनिया में हथियार भी बेचता है जिसके कारण यह दुनिया का चौथा सबसे अमीर देश बन जाता है।
5 – जर्मनी
यह दुनिया मे अमीर देशों की सूची में पांचवे स्थान पर आता है। जिसके पास कुल 9660 अरब डॉलर की संपत्ति है। जर्मनी में आगे बढ़ने के लिए काफी ज्यादा संघर्ष किया है क्योंकि दुसरे विश्व युद्ध मे जर्मनी को बहुत नुकसान हुआ था। आज के समय मे यह दुनिया के विकसित देशों में से एक बन गया है। अब धीरे धीरे इस देश की गरीबी अब धीरे धीरे कम होती जा रही है।
6 – भारत
हमारा देश भारत अमीर देशों की सूची में छठे नंबर पर आता है। भारत की कुल सम्पति 8230 अरब डॉलर है। हमारा देश भारत अभी एक विकासशील देश है जो धीरे धीरे विकसित देशों की सूची में शामिल होने जा रहा है। कुछ समय पहले हमारे देश मे बहुत गरीबी थी लेकिन आज हमारे देश मे बहुत तरक्की हो चुकी है। हमारे देश मे आज भी बहुत से अशिक्षित लोग हैं जिससे विकास होने में थोड़ी समस्या होती है पर धीरे धीरे भारत मे साक्षरता दर बढ़ती जा रही है और भारत एक विकसित देश बनने जी कगार पर है।
7 – फ्रांस
फ्रांस यूरोप का तीसरा और विश्व का सातवां सबसे अमीर देश है। फ्रांस की कुल सम्पति 6649 अरब डॉलर है। यह भी एक विकसित देश है और इस देश की जनसंख्या बहुत कम है। फ्रांस हथियारों का बहुत बड़ा निर्यातक देश है यह बहुत सारे देशों को अपने आधुनिक हथियार बेचता है जिसके बल पर यह एक समृद्ध देश बनता जा रहा है इसके अलाबा यह आधुनिक तकनीक, फैशन और नए ट्रेंड्स का भी निर्यात करता है।
8 – कनाडा
कनाडा दुनिया मे अमीर देशों की सूची में आठवें स्थान पर है। यह एक विकसित देश है और इस देश मे औधोगिक क्षेत्र का बहुत विस्तार है। यहां की जनसंख्या बहुत कम है और यह अमेरिका का पड़ोसी देश है। कनाडा में भारत की भी बहुत सारी कंपनियां काम कर रही है। अपने औधोगिकीकरण के कारण यह देश अमीर देशों की सूची में आठवें स्थान पर है।
9 – ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया अमीर देशों की सूची में नौवें स्थान पर आता है। इस देश की कुल सम्पति 6142 अरब डॉलर है। इस देश मे खनिज का बहुत बड़ा भंडार है और यह देश खाद्य उत्पादन में भी अग्रणी देश है। इस देश के लगभग सभी लोग शिक्षित लोग है। ऑस्ट्रेलिया भी औधोगिक क्षेत्र में बहुत उन्नति पर है जिसके कारण यह अमीर देशों की सूची में नौवे स्थान पर है।
10 – इटली
इटली अमीर देशों की सूची में दसवें स्थान और यूरोप में अमीर देशों ई सूची में चौथे स्थान पर आता है। इटली विकसित देशों में से एक है जिसने यह मुकाम हासिल करने के लिए काफी संघर्ष किया। इटली के पास कुल 4276 अरब डॉलर की सम्पति है। इटली के पास आय के बहुत सारे साधन हैं जैसे पर्यटन, कृषि और औधोगिक क्षेत्र शामिल है। वर्तमान में यह देश और ज्यादा विकसित होता जा रहा है। by Google
दोस्तो आज हमने आपको दुनिया के 10 विकसित देशों के बारे में जानकारी दी है आशा करता हूँ कि आपको हमारा पोस्ट पसंद आया होगा। हमे करें और अपनी राय जरूर दें धन्यवाद।