Motapa kaise kam kare – Best health tips 2022

Motapa kaise kam kare

आजकल पूरी दुनिया में मोटापा एक बहुत बड़ी समस्या है। अपने गलत दिनचर्या और गलत खानपान की वजह से बहुत सारे लोगों का वजन बहुत बढ़ जाता है और मोटापा के शिकार हो जाते हैं। मोटापा स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक है। मोटापा होने से शरीर में बहुत सारी बीमारियां उत्पन्न हो जाती है। अगर आप भी मोटापे का शिकार हैं और वजन कम करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें। इस आर्टिकल में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं जिनकी मदद से आप अपना वजन कम कर सकते हैं और मोटापा भी कम कर सकते हैं।

आजकल अक्सर देखा जाता है कि लोग घर में बनी चीजों का कम इस्तेमाल करते हैं और वह फास्ट फूड और जंक फूड पर ज्यादा निर्भर हो गए हैं। फास्ट फूड और जंक फूड शरीर के लिए बहुत हानिकारक होता है और इससे अचानक वजन बढ़ जाता है और मोटापा भी बढ़ जाता है।

इसके अलावा आजकल की दिनचर्या में लोग रात को देर तक जागते हैं और सुबह देर तक सोते हैं इससे भी शरीर पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। एक बार वजन बढ़ने के बाद उसे कम करना बेहद मुश्किल होता है। लेकिन अगर कुछ चीजों का परहेज किया जाए और नीचे दिए गए उपायों को अपनाया जाए तो आप मोटापे को कम कर सकते हैं और अपना वजन भी कम कर सकते हैं।

अगर आपका वजन बढ़ गया है और आप बहुत ज्यादा मोटे हो गए हैं तो आपको कुछ चीजों का परहेज करने के साथ-साथ बहुत सारी मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी। क्योंकि बिना मेहनत किए आप अपने शरीर के वजन को कम नहीं कर सकते हैं। इसके अलावा आपको अपने खान-पान मे भी कुछ चीजों का परहेज करना होगा। तो चलिए शुरू करते हैं और आपको बताते हैं कि वह कौन-कौन से तरीके हैं जिनकी मदद से आप अपने वजन को घटा सकते हैं और मोटापा भी कम कर सकते हैं।

मोटापा बढ़ने के क्या कारण है

मोटापा कम करने के तरीकों को जानने से पहले हमें यह जानना चाहिए कि मोटापा किस कारण से होता है। आजकल मोटापा एक ऐसी समस्या है जो बच्चों से लेकर बड़ों तक देखा जाता है और यह तेजी से बढ़ता जा रहा है। मोटापा होने और वजन बढ़ने के कारण कई बीमारियां भी होने लगी है। यहां हमने कुछ ऐसे कारणों के बारे में बताया है जिनसे अक्सर लोगों का वजन बढ़ जाता है और वह मोटापे की शिकार हो जाते हैं

गलत खानपान की वजह से

आजकल लोग घर में बनी हुई चीजों का बहुत कम इस्तेमाल करते हैं और वह फास्ट फूड और जंक फूड का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करते हैं जिसके कारण बहुत तेजी से वजन बढ़ता है।और मोटापा बढ़ता है जिसे कम करना बेहद मुश्किल हो जाता है। आजकल लोग अपने खाने में मसालेदार खाना, तले भुने खाने, फास्ट फूड, जंक फूड और कोल्ड ड्रिंक जैसी चीजों का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। जिसके कारण लोग मोटापा का शिकार हो जाते हैं। अगर आप मोटापा कम करना चाहते हैं तो इन सब चीजों से परहेज करना होगा तभी आप अपना वजन कम कर सकते हैं।

ज्यादा देर तक बैठने के कारण
अगर आप ज्यादा देर तक बैठे रहते हैं तो इससे भी आपके शरीर में मोटापा बढ़ जाएगा और आपका वजन भी बढ़ जाएगा। आजकल ज्यादातर लोग जो ऑफिस में काम करते हैं उनका पेट बाहर आ जाता है और ऐसे लोग ज्यादातर मोटे हो जाते हैं। इससे कई तरह की बीमारियां भी सामने आती है। अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोग जिन्हें ज्यादा काम नहीं रहता है वह घर में बैठकर टीवी देखते रहते हैं जिसके कारण हुआ मोटापे का शिकार हो जाते हैं।

तनाव होने और नींद की कमी के कारण
यदि आप किसी कारण से भी मानसिक तनाव में रहते हैं तो इससे भी आप मोटापे का शिकार हो सकते हैं। मानसिक तनाव होने के कारण रात में देर से नींद आती है और लोग सुबह देर से उठते हैं। जिसके कारण नींद पूरी नहीं हो पाती है और ऐसे में इसका सीधा असर आपके शरीर पर पड़ता है इससे चर्बी बढ़ जाती है और वजन भी बढ़ जाता है।

किसी भी व्यक्ति के लिए रात में कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लेना बहुत जरूरी है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप मोटापे का शिकार हो जाएंगे जिसे कम करना मुश्किल हो जाता है।

मोटापा कम करने के उपाय

अगर आप मोटापे के शिकार हो गए हैं और आपका वजन बहुत बढ़ गया है तो आपको इसके लिए कुछ आदतों को बदलना पड़ेगा। तभी आप मोटापे से छुटकारा पा सकते हैं। इसके अलावा आप मोटापे के कारण होने वाली बीमारियों से भी छुटकारा पा सकते हैं। तो चलिए कुछ मुख्य घरेलू तरीकों के बारे में जानते हैं जिससे आप मोटापा को कम कर सकते हैं।

खाने में हरी सब्जियों का इस्तेमाल करें
हरी सब्जियां और साग स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है। आप अपने खाने में ज्यादातर हरी साग सब्जियों का इस्तेमाल करें। इससे आपको बहुत जल्द मोटापा कम करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा अपने खाने में सलाद का भी इस्तेमाल करें। आपको जो भी हरी सब्जियां अच्छी लगती है उनका स्वाद बनाकर आप खा सकते हैं जैसे पत्ता गोभी, टमाटर, ब्रोकली, खीरा इत्यादि। सलाद का इस्तेमाल करने से बहुत जल्द वजन कम करने में मदद मिलती है।

सुबह उठकर योगा और व्यायाम करें

आपने देखा होगा कि जो भी लोग मोटापे का शिकार हो जाते हैं या मोटापा कम करना चाहते हैं वह सुबह उठकर पार्कों में टहलते हैं और व्यायाम भी करते हैं। आप सुबह जल्दी उठकर योगा करें और इसके बाद व्यायाम करें इसके अलावा पार्क में रनिंग भी करें। इससे आपको बहुत जल्द मोटापा कम करने में मदद मिलेगी। रनिंग करने से शरीर की चर्बी कम होती है और वजन घट जाता है।

ज्यादा मात्रा में पानी पिए
अगर आप मोटापे का शिकार हैं और आपके शरीर में चर्बी बढ़ गई है तो आपको ज्यादा मात्रा में पानी पीना होगा। आपको प्रतिदिन कम से कम 3 से 4 लीटर या 5 से 6 लीटर पानी पीना होगा। इससे बहुत जल्द आपके शरीर की चर्बी कम हो जाएगी। ज्यादा मात्रा में पानी पीने से मोटापा कम होता है इसके अलावा चेहरे में भी चमक आती है।

आप जब भी सुबह उठे तो एक या दो गिलास पानी जरूर पिएं। ऐसा करने से आपको भूख कम लगेगी और जब आप खाना कम खाएंगे तो वजन अपने आप कम हो जाएगा।

विटामिन सी का प्रयोग करें
आपको अपने खाने में विटामिन सी की मात्रा बढ़ानी होगी क्योंकि विटामिन सी शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। अगर आपके शरीर में चर्बी है तो विटामिन सी का प्रयोग करने से आप की चर्बी बहुत जल्दी कम हो जाएगी। विटामिन सी का प्रयोग करने के लिए आप खाने में नींबू, संतरा, अनानास, स्ट्रॉबेरी इत्यादि का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है जिन से मोटापा कम करने में मदद मिलती है और वजन भी घट जाता है।

यह भी पढ़ें – Youtube channel kaise banaye

निष्कर्ष
आज के आर्टिकल में हमने आपको मोटापा कम करने और वजन घटाने के बारे में बताया है। आप इन तरीकों का इस्तेमाल करके अपना वजन कम कर सकते हैं। अगर आपको हमारे आर्टिकल से संबंधित कोई प्रश्न पूछना हो तो आप हमें कमेंट में पूछ सकते हैं हम आपके प्रश्नों का जवाब देंगे।

Leave a Comment