पटना में स्कूल जाने के दौरान फरार हुई दो लड़कियों को पुलिस ने पकड़ा, जानिए पूरी कहानी
हाल में ही पटना पुलिस ने एक ही कमरे से दो लड़कियों को बरामद किया है। यह दोनों लड़कियां आपस में चचेरी बहन हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि 28 अगस्त से दो लड़कियां स्कूल जाने के दौरान गायब हो गई थी और उनके परिजनों ने अपहरण का केस भी दर्ज करवाया था।
खबर के मुताबिक दोनों लड़कियां साथ में स्कूल जाया करती थी और एक दिन जब दोनों छात्राएं घर नहीं पहुंची तो उनके परिजनों ने खोजबीन करना शुरू कर दिया और जब थक हार गए तो उन्होंने पुलिस में कंप्लेंट किया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने खोजबीन करना शुरू कर दिया इसके बाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली की दो छात्राएं एक लड़के के साथ बाजार में घूम रही है। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए दोनों छात्राओं को पकड़ लिया और उनके प्रेमी को जेल भेज दिया।
बताया जाता है कि जब दोनों लड़कियां स्कूल आया जाया करती थी तो उन्हें दुर्गा नाम के एक लड़का से प्रेम हो गया था। दो लड़कियां आपस में चचेरी बहन थी। कुछ दिनों तक दोनों आपस में रास्ते में ही मिला करते थे इसके बाद उन्होंने शादी करने की ठानी और इसमें उनके चचेरी बहन ने उनका साथ दिया। इसके बाद 1 दिन में मोटरसाइकिल पर बैठकर उस लड़के के साथ चले गए और वही रहने लगे। बताया जाता है कि दोनों लड़कियां और एक लड़का एक ही रूम में रहा करते थे।
उन्होंने पालीगंज में एक रूम लिया था और वही तीनों रह रहे थे। दोनों लड़कियों को ले जाते वक्त उन्होंने मकान मालिक को कहा कि यह हमारी बहने हैं और हमारे साथ ही रहेंगे। लेकिन जब पुलिस उन लोगों को पकड़ कर ले जाने लगी तब असली मामले का खुलासा हो गया। लड़की ने बयान दिया है कि वह लड़के से प्रेम कर दी है। फिलहाल पुलिस ने उस लड़के को जेल भेज दिया है और लड़कियों को परिजनों के हवाले कर दिया गया है।