Top 10 Bollywood rich actor
दोस्तो अगर आप फिल्मी दुनिया मे रुचि रखते हो तो अक्सर आपके दिमाग मे ये ख्याल आता होगा कि बॉलीवुड के 10 सबसे अमीर एक्टर कौन कौन होंगे। दोस्तो आप तो जानते ही हैं कि बॉलीवुड एक ऐसी इंडस्ट्री है जहां हजारों युवा अपनी किस्मत आजमाते हैं पर कुछ युवा ही सफल हो पाते हैं। लेकिन जो भी इस इंडस्ट्री में सफल होते हैं उन्हें दौलत और शोहरत दोनो कमाने का मौका मिलता है।
दोस्तो आजकल जितने भी सफल अभिनेता हैं उनमें से ज्यातर अभिनेताओं ने अपनी मेहनत के दम पर सफलता प्राप्त की है। कुछ अभिनेता तो ऐसे भी हैं जो पहले बहुत गरीब या एक मामूली आदमी थे जैसे साउथ फिल्मों के अभिनेता रजनीकांत सर हैं जो पहले एक बस कंडक्टर थे पर आज वो फिल्मी दुनिया के अमीरों में गिने जाते हैं चलिए आज आपको बताते हैं Top 10 Bollywood rich actor के बारे में और उनके पास कितनी सम्पति है इसके बारे में भी हम आपको बताएंगे।
य़ह भी पढे – दुनिया के सबसे अमीर देश और उनकी सम्पति
1 – शाहरुख खान
दोस्तो शाहरुख खान को कौन नही जानता, ये बॉलीवूड के किंग खान भी कहे जाते हैं और ये किंग हैं भी क्योंकि बॉलीवुड एक्टरों में इनके पास सबसे ज्यादा पैसा है। इन्होंने अपने करियर की शुरआत धारावाहिक से की थी और धीरे धीरे इन्होंने कई सुपरहिट फिल्में की। इनकी फिल्मे भारत के अलावा दूसरे देशों में भी देखी जाती है। अगर इनकी सम्पति की बात की जाए तो इनके पास कुल 740 मिलियन डॉलर की सम्पति है। इसीलिए शाहरुख खान अमीर एक्टरों में पहले स्थान पर आता है।
2 – अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के अमीर एक्टरों में दूसरे नंबर पर आते हैं अमिताभ बच्चन, जिनके पास कुल 405 मिलियन डॉलर की सम्पति है। इन्होंने अपने करियर में बहुत सारी सुपरहिट फिल्में की उनमे से एक है मर्द, जो आज भी पुरानी फिल्मों में बहुत ज्यादा पॉपुलर है। इन्हें महानायक भी कहा जाता है जिसका वजह है इनका मेहनत। अमिताभ बच्चन आज बुजुर्ग हो चुके हैं लेकिन इन्होंने हर नही माना है और आज भी फिल्मों में काम करते है।
3 – सलमान खान
इस लिस्ट में सलमान खान तीसरे नम्बर पर आते हैं इनके पास कुल सम्पति 220 मिलियन डॉलर है। सलमान खान को को बॉलीवुड में दबंग खान या भाईजान भी कहा जाता है। भी शुरुआत से ही कई सुपरहिट फिल्में की है। इनकी फिल्मे आज भी बॉक्स आफिस पर सुपरहिट होती है और करोड़ो का बिजनेस करती है। सलमान खान बड़े फिल्मो के साथ साथ बहुत सारे टीवी शो में भी नजर आते हैं जैसे – कपिल शर्मा शो।
4 – आमिर खान
आमिर खान इस लिस्ट में चौथे स्थान पर आते हैं जिनके पास कुल 205 मिलियन डॉलर की सम्पति है। इन्हें बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्ट के नाम से भी जाना जाता है। इनकी फिल्मे बहुत कम आती है लेकिन जो भी फिल्मे अति है वो बहुत ज्यादा सुपरहिट होती है जैसे – दंगल, PK , थ्री इडियट इत्यादि। इनकी पुरानी फिल्मों में से एक फ़िल्म लगान बहुत प्रसिद्ध फ़िल्म है और दंगल में सबसे ज्यादा पैसा कमाने बाली फ़िल्म का रिकॉर्ड हासिल किया है।
5 – अक्षय कुमार
अक्षय कुमार इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर आते हैं। इनकी सम्पति की बातकरेन तो इनके पास कुल सम्पति 200 मिलियन डॉलर हैं। अक्षय कुमार एक बेहतरीन एक्टर हैं जिनकी बॉलीवुड में बहूत सारी सुपरहिट फिल्में हैं। इन्हें मिस्टर खिलाड़ी भी कहा जाता है। इनकी फिल्मे भी बॉक्स आफिस पर सुपरहिट होती है और करोड़ो कमाती है।
6 – सैफ अली खान
सैफ अली खान इस लिस्ट में छठे से पर आते हैं जिनके पास कुल संपति लगभग 140 मिलियन डॉलर है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्षय कुमार के साथ कि थी और उनके साथ इन्होंने बहुत सारी फिल्में की हैं उनमें से कुछ फिल्में सुपरहिट हैं। जिन्हें बॉलीवुड में आने में ज्यादा परेशानी नही हुई क्यूंकि इनके परिजन भी पहले से ही बॉलीवुड में थे। वर्तमान में सैफ अली खान फिल्मी दुनिया से दूर रहते हैं।
7 – रितिक रोशन
रितिक रोशन इस लिस्ट में सातवें स्थान पर आते हैं जिनके पास कुल 98 मिलियन डॉलर की सम्पति है। इन्होंने भी बॉलीवुड को बहुत सारी सुपरहिट फिल्में दी है। इन्होंने बाल कलाकार के रूप में भी कम किया है। इन्हें भी बॉलीवुड में आने में ज्यादा परेशानी नही हुई क्योंकि इनके पिता राकेश रोशन भी बॉलीवुड में थे। इन्होंने अपने मेहनत के दम पर एक से एक सुपरहिट फिल्में की है।
8 – जॉन अब्राहम
जॉन अब्राहम इस लिस्ट में आठवें स्थान पर आते हैं जिनके पास 68 मिलियन डॉलर की सम्पति है। बॉलीवुड में आने से पहले जॉन अब्राहम एक मॉडल थे और मॉडलिंग से ही इन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। मॉडलिंग में बेहतरीन प्रदर्शन के कारण इन्हें बॉलीवुड में काम मिलना शुरु हो गया। जिसके बाद इन्होंने भी बॉलीवुड को बहुत सारी हिट और सुपरहिट फिल्मे दी है।
ईस लिस्ट में रणवीर कपूर नौवें स्थान पर आते हैं। जिनके पास कुल 66 मिलियन डॉलर की सम्पति है। इनका फैमिली बैकग्राउंड ही बॉलीवुड से ताल्लुक रखता है जिस कारण से इन्हें बॉलीवुड में आने में कोई परेशानी नही हुई। लेकिन इन्होंने भी बॉलीवुड को कुछ हिट फिल्में दी है। जब इन्होंने करियरकी शुरुआत की थी तब इन्हें बहुत परेशानी हुई थी। इनकी पहलीं फ़िल्म सांवरिया बॉक्स आफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। photos बाइ google
10 – इरफान खान
इरफान खान अब इस दुनिया मे नही हैं लेकिन इन्होंने अपने मेहनत के दम पर बॉलीवुड और हॉलीवुड में बहुत सारी हिट फिल्में की है। इनकी संपति की बात करें तो इनके पास कुल 55 मिलियन डॉलर की सम्पति है। इन्हें भी शुरुआत में काफी मुश्किलें आयी थी लेकिन इन्होंने हार नही माना और बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपना नाम कमाया।
दोस्तो आज मैंने आपको बॉलीवुड में 10 सबसे अमीर अभिनेताओं के बारे में बताया है आशा करता हूँ कि आपको हमारा पोस्ट अच्छा लगा होगा। हमे कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर दें धन्यवाद।
Thanks